भगवान श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति और धर्म का एक अद्भुत प्रतीक हैं। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है जिसमें मनुष्य को जीवन, कर्म, ध्यान, शांति, सत्य, योग और सफलता आदि के बारे में गहराई से जानने को मिलता है। उनके उपदेश और विचार सदियों से मानव को जीवन जीने की सही दिशा दिखा रहे हैं, फिर चाहे वह गीता का संदेश हो या उनके जीवन के प्रेरणादायक किस्से, श्रीकृष्ण के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को कुरुक्षेत्र में न केवल ज्ञान की बातें बताई बल्कि इसके साथ ही उन्होंने अर्जुन को जीवन जीने की कलाओं के बारे में भी बताया। भगवान श्री कृष्ण ने अपने वचनों और अलौकिक ज्ञान के आधार पर संसार को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस ब्लॉग में आपके लिए योगीराज श्री कृष्ण के अनमोल दिए गए हैं, जो आपको सुख-शांति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे।