सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे यह शुभ काम । सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥ खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम । देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम ॥ सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥ शिव के चरणों में मिलते सारी तीरथ चारो धाम । करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम ॥ सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥ शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम । शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम ॥ सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥