गिरनार पर्वत की पाँचवीं टोंक, जहाँ जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था — वहाँ स्थापित जैन प्रतिमा को अब ढक दिया गया है और चरण चिन्हों की पहचान बदल दी गई है। 1950 तक जैन समाज वहाँ नियमित रूप से पूजा करता था, लेकिन समय व मौसम की कठिनाइयों के कारण आवागमन कम हुआ और धीरे-धीरे उस स्थल पर अन्य समाज का अधिकार हो गया